फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM honored the innovating talents

नवाचार करने वाली प्रतिभाओं को डीएम ने किया सम्मानित

Sun, 15 May 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM honored the innovating talents
विकास कार्यों में विशेष प्रयोग करने वालों को सम्मानित करते डीएम।
‘ब्रेकफास्ट विद डीएम’ कार्यक्रम में शामिल हुईं जिले की 16 शख्सियतें
विज्ञापन

आगंतुकों में बीडीओ, बीईओ, परिषदीय विद्यालय के शिक्षक, प्रधान रहे शामिल
डीएम ने अपने परिवार के साथ सभी को एक-एक करके किया रिसीव
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की पहल ‘ब्रेकफास्ट विद डीएम’ कार्यक्रम का रविवार को आगाज हुआ। जिले में नवाचार और अभिनव प्रयोग करने वाले पांच बीडीओ, दो बीईओ, सात परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापक सहित दो ग्राम प्रधान शामिल हुए। उन्होंने डीएम और उनके परिवार के साथ जलपान करने के साथ सम्मान भी प्राप्त किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे सभी चिह्नित 16 शख्सियतों का डीएम आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। डीएम ने अपने परिवार के साथ सभी को एक-एक करके रिसीव किया। डीएम की पुत्रियों ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पहले डीएम ने सभी को पूरे आवास का पैदल भ्रमण कराया। इसके बाद डीएम ने परिवार के साथ उनके संग ब्रेकफास्ट किया। इस दौरान अभिनव प्रयोगों के बारे में चर्चा की और इसे आगे भी जारी रखने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि रचनात्मकता व सकारात्मक भाव से अपने कार्य दायित्वों के साथ नवाचार कार्यक्रमों को जारी रखें। अपने कार्य क्षेत्र में अन्य लोगों को भी नवाचार के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

ब्रेकफास्ट टेबल पर इन्होंने की शिरकत
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व उनकी पत्नी जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह के संग बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, चंदनदेव पांडेय, अरुण सिंह, शिखर श्रीवास्तव, प्रदीप चौधरी, बीईओ पलिया रमेश चौधरी, बीईओ बांकेगंज राकेश कुमार, बांकेगंज के प्राथमिक विद्यालय नारंग के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र सक्सेना, प्रावि उजागरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिनव वर्मा, प्रावि अंबरपुर के सहायक अध्यापक सन्नी तोमर, संविलियन विद्यालय भगतपुर की सहायक अध्यापक रीनू, कुंभी के एआरपी विमल कुमार मिश्रा व पिंकू बंसल, प्रावि मोहम्मदपुर फूलबेहड़ की सहायक अध्यापक पूनम सिंह तोमर, ढ़खोरा के प्रधान विनोद कुमार सिंह, देवरी के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश चंद्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बोले, सपने में भी नहीं
सोचा था मिलेगा इतना सम्मान
परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापकों ने एक स्वर में कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह सब डीएम और उनके परिवार के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे। पूरे जीवन में इतना सम्मान नहीं मिला। इतना सम्मान पाकर हम सभी अभिभूत हैं। डीएम की प्रेरणा से सकारात्मकता के साथ अभिनव व नवाचार के कार्यक्रमों को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed