{"_id":"b4e105e96c87b5521645ea409bc34b92","slug":"dm-at-school-the-kids-tricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पाठशाला में बच्चों को दिए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पाठशाला में बच्चों को दिए गुर
पलियाकलां-चंदनचौकी
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
द राईजिंग कार्यक्रम के तहत अपनी पाठशाला में डीएम ने आदिवासी थारू बच्चों को तमाम गुर सिखाए और उनकी माताओं को मंच पर बुलाकर शिक्षा संबंधी तमाम जानकारियां भी लीं। इसमें बच्चों के शिक्षा के लिए सभी को प्रेरित किया गया।
पाठशाला के तहत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालय, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें डीएम ने अपने जीवन में आई कठिनाइयों को बताते हुए बच्चों को कठिनाइयों का सामना कर लक्ष्य प्राप्त को प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभवों को छात्राओं से साझा किया। साथ ही उन्होंने उनकी माताओं को भी मंच पर बुलाकर उनके स्कूल पढ़ने के दौरान तमाम जानकारियां लीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं एवं अभिभावकों को विभाग एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
योग के साथ प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में योग के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आकांक्षा समिति ने डीएम के निर्देशन में म्यूजिकल चेयर दौड़ का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं और माताओं समेत शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा द राईजिंग में बच्चों की प्रतिभा निखाने के लिए भी कार्यक्रम हुए। इसमें गीत, गायन आदि कई कार्यक्रम शामिल थे।
विज्ञापन
बांटे गए खिलौने और दरे
आकांक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को खिलौने वितरित किए। साथ ही उनको बैठने के लिए दरे भी दिए।
घर के बाहर कूड़ा लगा होने पर लगाई क्लास
पुरैना गांव में निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक घर के पास कूड़ा पाए जाने पर गृहस्वामी को तलब किया। बताया है कि वह दशहरे पर्व पर शराब पिए हुए था और डीएम ने उसको लताड़ लगाई और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुरैना में चला अतिक्रमण अभियान
पुरैना गांव में दुधवा चंदनचौकी मार्ग पर अतिक्रमण को डीएम ने हटवा दिया। इसमें सड़क के दोनों ओर 45-45 फिट जगह को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई और स्थानों पर हुए कब्जों को भी हटा दिया गया है।