फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM 60-60 thousand given to the players

डीएम ने खिलाड़ियों को दिए 60-60 हजार

Tue, 23 Jun 2015 06:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Jun 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
DM 60-60 thousand given to the players
डीएम किंजल सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आठ खिलाड़ियों और उनके कोच को 5.40 लाख रुपये का चेक दिया। यह खिलाड़ी जुलाई में होने वाली थाईलैंड ओपेन कराटे डू चैंपियनशिप 2015 मे लखीमपुर खीरी जिले से प्रतिभाग करेंगे। यह संयोग है कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से आठ खिलाड़ियों, एक कोच और एक आफीशियल का चयन लखीमपुर से हुआ है।
विज्ञापन

आफीशियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया की प्रधानाध्यापिका सुमन वर्मा और कोच अरविंद कुमार खेल अनुदेशक है। सभी बच्चे उत्तर प्रदेश की तरफ  से टीम इंडिया में प्रतिभाग करेंगे। इन बच्चों को उत्तर प्रदेश शालीन स्पोर्ट्स आफ  मार्शल आर्ट्स एंड सितोरियु कराटे डू वेलफेयर सोसायटी की तरफ से थाईलैंड भेजा जा रहा है। यह सभी बच्चे साधारण परिवार से हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धनराशि की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने धनराशि इन खिलाड़ियों के लिए भेजी है।
विज्ञापन

डीएम ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं भी दीं। कराटे डू चैंपियनशिप मे भाग लेने वाले खिलाड़ी वर्षा दीक्षित, अंकुर सेन, शुभम वर्मा, अभिषेक यादव, श्रेयांश वर्मा, सूरज सिंह, कैवल्य सिंह, वंदना सिंह और कोच जितेंद्र कुमार  को 60-60 रुपये का ड्राफ्ट दिया गया। धनराशि पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed