{"_id":"591b43fb4f1c1be929f239f1","slug":"district-selection-for-pneumococcal-immunization","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूमोकॉकल टीकाकरण के लिए जिले का चयन, लगेंगे टीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूमोकॉकल टीकाकरण के लिए जिले का चयन, लगेंगे टीके
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूमोकॉकल वैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ की हुई कार्यशाला
टीकाकरण के लिए यूपी के छह जिलों का हुआ चयन
शासन ने निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए बच्चों को न्यूमोकॉकल कंजूगेट वैक्सीन का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए छह जिले चयनित हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने मंगलवार को एक कार्यशाला करके स्वास्थ्य अधिकारियों को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन डीएम आकाशदीप ने किया। कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ के पुनीत मिश्रा ने कहा कि निमोनिया शिशु मृत्युदर का प्रमुख कारण है। इससे बच्चों को बचाने के लिए न्यूमोकॉकल कंजूगेट वैक्सीन लांच की जा रही है, जिससे बच्चों का टीकाकरण हो सके। शिवांशु ने बताया कि बच्चों को इसकी तीन डोज दी जाएंगी। पहली डेढ़ माह में, दूसरी साढ़े तीन और तीसरी नौ से 12 माह के बीच में दी जाएगी। सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने बताया कि जिले में दो साल तक के बच्चों की मौत का प्रमुख कारण निमोनिया भी है और इससे बचाने के लिए टीकाकरण शुरू होगा। कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. मातादीन, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. वीबी राम एवं एसएमओ डॉ. मुरारी, डब्ल्यूएचओ के डॉ.नागर सहित कुंभी, फरधान, बांकेगंज, बेहजम, बिजुआ, धौरहरा और ईसानगर सीएचसी व पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
चयनित जिले
1.सीतापुर
2.लखीमपुर खीरी
3. सिद्धार्थनगर
4.बहराइच
5.बलरामपुर
6.श्रीवस्ती