फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District basic Children's sports competition begins

जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का धूमधाम से हुआ आगाज

Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
District basic Children's sports competition begins
जनपदीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते छात्र। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रविवार को 600 मीटर दौड़ के साथ आगाज हुआ। जिसमें पलिया ब्लॉक का छात्र सचिन अव्वल रहा। जबकि पसगवां के छात्र मोनू सिंह ने द्वितीय व बांकेगंज के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की बालिकाओं में फूलबेहड़ की छात्रा सरिता ने प्रथम, मितौली की निधि ने द्वितीय और निघासन की उजमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की 600 मीटर दौड़ में बांकेगंज की पलक ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पलिया मरूवा पश्चिम की हसीना ने द्वितीय और धौरहरा की आरती राज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के प्रतिनिधि डॉ. अभिमन्यु मिश्र, अमरीश सिंह, सीडीओ अनिल सिंह व एसपी संजीव सुमन ने ध्वज फहराया और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पिछली प्रतियोगिता के चैंपियन छात्र ब्रजेश कुमार ने प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लखीमपुर और ईसानगर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रस्तुति ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अनिल सिंह समेत कई शिक्षक संगठनों ने बच्चों के प्रदर्शन से खुश होकर उनको नकद पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से परिषदीय बच्चों का हुनर सामने आता है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने को वह हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह ने भी प्रतियोगी बच्चों को शुभकामनाएं दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की सराहना की। डॉ. अभिमन्यु मिश्र ने भी शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम में शामिल होने व बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह प्रतियोगिताएं सोमवार तक जारी रहेंगी। कोरोना काल के बाद पहली बार हो रही इन खेल प्रतियोगिताओं को लेकर शिक्षकों व बच्चों में खासा उत्साह रहा। संचालन बीईओ शिवमंगल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, बीईओ व तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed