{"_id":"cb81d4f44ac8b93df181f3bcdba6ebe4","slug":"disability-to-beat-the-trainee-teacher-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगता को मात देने वाली प्रशिक्षु शिक्षिका सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगता को मात देने वाली प्रशिक्षु शिक्षिका सम्मानित
बांकेगंज
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांगता के बावजूद अपने बुलंद हौसले से मंजिल हासिल करने वाली विकलांग युवती को रोटरी क्लब छोटी काशी ने बुधवार को एक समारोह में सम्मानित किया। बांकेगंज बीआरसी पर आयोजित इस विशेष समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब डायरेक्टर माता प्रसाद केडिया ने की। वक्ताओं ने प्रशिक्षु शिक्षिका की मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की।
मैलानी के गांव सलावत नगर निवासी मीनू पांडे को बचपन में तेज बुखार आने के बाद डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से पूरे शरीर में लकवा मार गया था। विकलांगता के बावजूद भी मीनू कठिन परिस्थितियों को पार कर शिक्षिका बनी। अमर उजाला ने इसकी खबर 24 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को पढ़कर रोटरी क्लब छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ ने प्रशिक्षु शिक्षिका को सम्मानित करने का निर्णय किया। इसी कड़ी में क्लब अध्यक्ष विनोद गोयल, सचिव मुकेश कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने बीआरसी में एक भव्य समारोह आयोजित कर प्रशिक्षु शिक्षिका मीनू पांडे को एक प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरी क्लब छोटी काशी के कोषाध्यक्ष सुखपाल सिंह, आनंद गुप्ता, डायरेक्टर प्रेम बिहारी लाल, मनोज गोयल, सौरभ गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, पंकज सक्सेना, पंकज सिंह, प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं मोहम्मद राशिद, केके वर्मा, नीरज वर्मा, अंजू सिंह, विक्रमपाल सिंह तोमर, रमेश यादव, अमित वर्मा, माधुरी शर्मा, नम्रता त्रिपाठी, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।