{"_id":"6675d487ccf70315fb018d94","slug":"director-general-got-angry-after-seeing-the-broken-false-ceiling-of-emergency-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-122874-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इमरजेंसी की टूटी फाल्स सीलिंग देख नाराज हुईं महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इमरजेंसी की टूटी फाल्स सीलिंग देख नाराज हुईं महानिदेशक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ ओयल। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं शिक्षण किंजल सिंह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल एमसीएच विंग ओयल पहुंचीं। इमरजेंसी की टूटी फाल्स सीलिंग देखकर नाराजगी जताई। पुराने बेड हटाकर नए मंगवाने का निर्देश दिया। महानिदेशक ने जिला अस्पताल के बाद लखीमपुर और देवकली में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण भी किया।
जिला अस्पताल पहुंची महानिदेशक सीधे सीएमएस कार्यालय गईं। जरूरी अभिलेखों को देखा और निर्देश दिए। बाद में रक्त कोष का निरीक्षण किया। जहां ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट को देखा। मशीन शुरू न होने पर उसका कारण पूछा और जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने सीएमएस डॉ. आरके कोली से अस्पताल में आ रहे प्रतिदिन मरीजों की संख्या और उपलब्ध दवाओं सहित अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। जिला अस्पताल के बाद वह लखीमपुर और देवकली स्थित मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची।
-- -- -
जल्द पूरा करें मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण
लखीमपुर में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने ठेकेदार को भवन निर्माण का कार्य अति शीघ्र पूरा कर स्थानांतरित (हैंड ओवर) करने के निर्देश दिया। इस दौरान भवन की निर्माण गुणवत्ता संबंधी जानकारी भी ली। इसके बाद वह देवकली स्थित मेडिकल कॉलेज भवन पहुंची। जहां रुके हुए कार्य को पूरा करने के साथ ही जल्द ही कॉलेज की शुरुआत करने के निर्देश प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देश दीपक को दिए। निरीक्षण के समय चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा मेट्रन रजनी मसीह आदि मौजूद रहीं।