{"_id":"61575e438ebc3e0bc626096b","slug":"dios-closed-the-class-11th-without-recognition-lakhimpur-news-bly4614433109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रही 11वीं की कक्षा डीआईओएस ने बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रही 11वीं की कक्षा डीआईओएस ने बंद कराई
विज्ञापन
छात्रों के साथ बैठे डीआईओएस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने अदलिसपुर में छात्र बनकर चेक किया शिक्षिका के पढ़ाने का तरीका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने शुक्रवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस को कई विद्यालयों में खामियां मिलीं।
डीआईओएस जवाहर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा पहुंचे। जहां सहायक अध्यापक अनिरुद्ध सिंह बगैर सूचना दिए अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा-11 संचालित मिली, जिसकी मान्यता विद्यालय को प्राप्त नहीं है। इस पर प्रधानाचार्य को तत्काल कक्षा का संचालन बंद करने के लिए कहा।
इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे डीआईओएस राजकीय बालिका हाईस्कूल पहुंचे। जहां उन्हें साफ-सफाई का अभाव था। कमरों की खिड़कियां जर्जर हालत में मिलीं। वहां डीआईओएस ने छात्र बनकर शिक्षिका के पढ़ाने का तरीका परखा। वहीं, परिवहन तंत्र के सवाल का जवाब छात्र व शिक्षिका नहीं दे पाए। इस पर डीआईओएस ने दोनों को मंथन करने का सुझाव दिया।
दोपहर 12:30 बजे डीआईओएस राजकीय बालिका हाईस्कूल पहुंचे। जहां दूसरी पाली में कक्षाएं नहीं चल रही थीं। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। दोपहर 01:30 बजे डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
समाजशास्त्र वादन विषय की अध्यापक की अन्यत्र बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी होने के कारण कक्षा खाली थी। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि यदि कोई शिक्षक किसी कारणवश विद्यालय में उपलब्ध नहीं है तो छात्रों को शिक्षक के रूप में मौका दिया जाना चाहिए।