{"_id":"26504d5ef8f85cd5cd82fa3bc429bd59","slug":"dhamma-flag-raising-day-observed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धम्म ध्वज स्थापना दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धम्म ध्वज स्थापना दिवस मनाया गया
मोहम्मदी
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ अंबेडकर मेमोरियल संस्थान और भारतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व धम्म ध्वज स्थापना दिवस के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभायात्रा का नेतृत्व धम्म गुरु धम्मपाल ने किया। शोभायात्रा डॉ अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर डॉ अंबेडकर पार्क इस्लामाबाद (ब्लाक गेट) में सभा के रूप परिवर्तित हो गई।
धम्म गुरु धम्मपाल ने विश्व शांति के लिए बौद्धधर्म को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति स्थापित हो सकती है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर धम्माचार्य गोधन लाल अटल, उदयवीर आजाद, रामनाथ गौतम, सियाराम दिनकर, सियाराम दास, अरुण, कन्हैयालाल शास्त्री, सिरदार, रामचंद्र, संघपाल जौहर, राजकिशोर, बेंचेलाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।