{"_id":"5e5aa5578ebc3ec55666c044","slug":"dgp-holi-crime-lakhimpur-news-bly3978783159","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चेन, पर्स की छिनैती हुई तो नपेंगे जिम्मेदार-डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चेन, पर्स की छिनैती हुई तो नपेंगे जिम्मेदार-डीजीपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्योहारों पर होने वाली चेन स्नेचिंग, पर्स छिनैती जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। डीजीपी ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके लिए सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय होगी।
होली पर बाजारों में खासी भीड़ रहती है। ऐसे में स्नेचर गैंग सक्रिय हो जाते हैं, जो मौका पाते ही महिलाओं की चेन व पर्स छीनकर भाग जाते हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करती है और लकीर पीटकर पल्ला झाड़ लेती है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने चेन स्नेचिंग व पर्स छिनैती की घटनाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों को आदेश दिए हैं कि भीड़भाड़ इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें ताकि महिलाओं के साथ होने वाली चेन स्नेचिंग, पर्स छिनैती जैसी घटनाएं न हो सकें। सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक की जिम्मेदारी भी तय की गई है। एसपी पूनम ने बताया कि चेन स्नेचिंग व पर्स छिनैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार की जा चुकी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों मे सादे कपड़ों में पुरुष सिपाहियों के साथ महिला आरक्षी भी रहेंगी। इसके अलावा कोबरा मोबाइल, पैदल गश्त भी होगी। शहर में दो दर्जन से अधिक प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि चेन स्नेचिंग व पर्स छिनैती होने पर सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी होगी।