फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees offered 56 bhogs to Shri Radha-Krishna

Lakhimpur Kheri News: श्री राधा-कृष्ण को श्रद्धालुओं ने अर्पित किए 56 भोग

Mon, 01 Sep 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees offered 56 bhogs to Shri Radha-Krishna
लखीमपुर। इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री राधा-कृष्ण को श्रद्धालुओं ने 56 भोग अर्पित किए। भक्तों ने विधि-विधान से राधा रानी का अभिषेक किया। व्रत धारियों में फलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुबह बच्चों के लिए श्लोक-पाठ, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। परिसर में नौका विहार, झूला महोत्सव, सेल्फी प्वाइंट और विभिन्न खेलों ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं भंडारा में प्रसाद चखा। मंदिर संचालक सुनील मुकुंद दास ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की परंपरा अनवरत जारी है। संवाद
विज्ञापन

राधाकृष्ण और गोपियों की सुंदर झांकी सजाई ः भीखमपुर। कस्बे के शिव मंदिर में चल रहे दस दिवसीय गणेश उत्सव में राधारानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
राधाष्टमी के चलते देर रात को हुए कार्यक्रम में राधाकृष्ण और गोपियों की सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान राधाकृष्ण बने बच्चों ने भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राधारानी के जन्मदिन पर छोटी बालिकाओं को सजाकर राधाकृष्ण और गोपियों के रूप में केक कटवाया गया। केक और दही को प्रसाद के रूप में बच्चों ने बांटा गया। कार्यक्रम में राधाकृष्ण बने बच्चों ने मुरलिया दे दो राधा समेत कई भजनों पर सुंदर नृत्य पेश किया। कलाकारों को पुरस्कार के रूप में नकद धनराशि दी गई। इस मौके पर यजमान बने विदनेश शुक्ला, राजीव पांडे, महेंद्र अवस्थी, आशीष त्रिवेदी, छुन्ना मिश्रा, सुनील, अंकित श्रीवास्तव, आयुष, ज्ञानेंद्र मिश्रा आशीष शर्मा और पवन कुमार मिश्रा समेत सैकड़ों महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed