{"_id":"6ad3cdb22f828986400d2838","slug":"devotees-danced-till-late-night-on-maiya-ka-chola-hai-rang-laal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187815-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ‘मैया का चोला है रंग लाल’ पर देर रात तक थिरके भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ‘मैया का चोला है रंग लाल’ पर देर रात तक थिरके भक्त
Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
धोबी पुरवा जागरण में सजीव मंचन करते कलाकार। :संवाद
मझगईं। श्री शतचंडी मां दुर्गा मंदिर, धोबीपुरवा में शुक्रवार रात आयोजित प्रथम विशाल जागरण में भक्ति और संगीत की छटा बिखरी। ‘मैया का चोला है रंग लाल’ जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जागरण की शुरुआत शुक्रवार शाम सात बजे मां दुर्गा की महाआरती से हुई। इसके बाद मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटे-घड़ियालों की ध्वनि से गूंज उठा। आमंत्रित रोहित कश्यप जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।
कार्यक्रम में भगवान गणेश की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान समिति अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह आलोक, उपाध्यक्ष मंगत राम, मंत्री त्रिजुगी नारायण, महामंत्री अरविंद सिंह, सचिव रवि सिंह, कोषाध्यक्ष अमित दिवाकर और प्रबंधक सत्यनारायण उर्फ सत्तू आदि मौजूद रहे।