फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devi's mother the other day who resonate with cheers

दूसरे दिन मां के जयकारों से गूंजते रहे देवी मंदिर

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devi's mother the other day who resonate with cheers
devi - फोटो : amar ujala
रविवार को भी श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की पूजा
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। मंदिरों में रविवार को भी श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार लगी रहीं। लोगों ने उपवास रखकर मां का दर्शन पूजन किया। अवकाश का दिन होने के कारण मंदिर में ज्यादा भीड़ रही। मंदिर घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। 
शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। लोगों ने जयकारे लगाते हुए दर्शन पूजन किया। महिलाओं ने मां को फल, मिष्ठान के साथ चूनर और शृंगार सामग्री अर्पित की। रविवार को भी प्रतिप्रदा होने के कारण श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन भी मां के शैलपुत्री स्वरूप की अराधना की। कहते हैं कि मां संकटा देवी की स्थापना महाभारत के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। मां संकटादेवी की अराधना महालक्ष्मी के स्वरूप में होती है।
विज्ञापन

उधर प्राचीन शीतला देवी मंदिर में भी दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से शाम तक कतारबद्ध होकर मां के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की। मां वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र का उपवास रखने वाले लोगों ने अपने घरों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के प्राचीन मां मंगला देवी मंदिर, शिव मंदिर परिसर के पार्वती मंदिर, रक्षादेवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, मां दक्षिणेश्वरी आदि देवी मंदिरों में पूजन कर भजन कीर्तन किया गया। 
पलियाकलां। शहर के पांडेय बाबा मंदिर, माता कालरात्रि मंदिर, रामजानकी आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यहां पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके माता का आशीर्वाद लिया। घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों की गूंज मंदिरों में सुनाई दी। इसके साथ ही इलाके के ग्राम मटैहिया के दुर्गा मंदिर तथा बोझवा के सांई मंदिर में भजन-कीर्तन व पूजा पाठ सुबह से होता रहा।  जबकि दौलतापुरए कचनारा, श्रीनगर में सजीव झांकियों के मंचन के साथ पूजन अर्चन हुई।
बांकेगंज। यहां पूजा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए उनके चरणों में माथा टेक सुख समृद्धि कामना की।
ममरी। यहां रोशननगर, महेशपुर, ममरी, गोविंदापुर, हैदराबाद, मूड़ाविश्नू, घरथनियां, दतेली, परेली आदि स्थानों पर देवी मंदिरों में पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
रजागंज। क्षेत्र के बिझौली, चिंतापुरवा के बाल कलाकारों ने मां दुर्गा जागरण कराया, जहां मां का दरबार सजाकर सारी रात जागरण किया गया।

मां वैष्णो दरबार में सजी देवियों की मूर्तियां
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो दरबार में नवरात्र के दूसरे दिन दरबार में मां वैष्णो, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और भगवान गणेश की प्रतिमाएं सजाई गईं। दरबार में मां वैष्णो के समक्ष ज्वाला मां की ज्योति प्रज्वलित हो रही है।
वैष्णो दरबार में प्रवेश करते ही रंग बिरंगी रोशनी के बीच फव्वारा ऊंची नीची पहाड़ियों पर तीन कृत्रिम मंदिर बनाए गए हैं। भगवान शिव, भैरव बाबा, माता पिंडी के दर्शन कर पुण्य कमा रहे हैं। मां वैष्णो दरबार में बर्फीली झील, गुफा और झूले से गुजरने के बाद भक्त मां वैष्णो के दर्शन कर पा रहे हैं।
दरबार में दर्शन की व्यवस्था कराने में अवधेश श्रीवास्तव दीपूलाला, विनोद साहनी, अतुल पुरवार, बब्बू सक्सेना, विवेक गुप्ता, शिवम, राजीव शुक्ला, सुनील वर्मा, राकेश अड़ाना, मनोज माथुर, विपिन गिरि, अरुण श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राधेश्याम, धीरज, संदीप आदि जुटे हैं।
मूड़ा सवारान। भैठिया के कृत्रिम मां वैष्णो दरबार का उद्घाटन विधायक विनय तिवारी और सीओ अनुराग दर्शन ने किया। ग्राम प्रधान स्वामी दयाल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर दर्शनार्थियों के लिए दरबार खुलवा दिया।
मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में कराए जा रहे 23वें दुर्गा पूजा समारोह में मूर्तियों को दरबार में स्थापित कर पं योगेश कुमार मिश्र ने उद्घाटन कराया। यहां सचिन सोनी दिनेश सोनी, संदीप सोनी ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर सत्यदेव वर्मा, विनोद वर्मा, शिवा सोनी, संजय राठौरए संदीप सोनीए मातादीन कश्यप, कालिका प्रसाद वर्मा, विशाल राठौर, अनमोल सोनी, कमलेश गुप्ता, सुशील सोनी, अरविंद वर्मा, विकास सोनी मौजूद रहे।

मां वैष्णो पदयात्रा आज
गोला गोकर्णनाथ। मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों से हजारों विद्यार्थी तीन अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से वैष्णो दरबार में दर्शन करने के लिए पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा को नगर पालिका परिषद के सभागार से नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

मां भद्रकाली प्रतिमा की स्थापना आठ को
लखीमपुर खीरी। जयदेव संगीत विद्यालय में सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन आठ अक्तूबर से होगा। आठ अक्तूबर को ही मां भद्रकाली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सप्तमी और अष्टमी को वाराणसी के पं. बुद्धदेव भट्टाचार्य बंगाली विधि से अनुष्ठान और पूजन कराएंगे। नवमी तिथि को हवन और भंडारा होगा। 11 अक्तूबर को शारदानगर में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के संयेाजक विमल श्रीवास्तव हैं। इसमें देवाशीश मुखर्जी, बबलू मुखर्जी, रंजीत मुखर्जी, संजीव जौहरी, मनोज पुष्कर, दीपक वर्मा, मुन्ना वर्मा, गुड्डू अवस्थी ओर छोटू शेखर सहयोगी हैं। 


मां भगवती जागरण पांच को
लखीमपुर खीरी। शहर के मनकामेश्वर मंदिर में मां भगवती का जागरण पांच अक्तूबर को होगा। इसमें आरएस म्यूजिकल ग्रुप और जागरण पार्टी के कलाकार मां का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख कलाकार आनंद शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, जूनियर राजपाल, कंचन, नरुला और चंचल होंगे। जागरण शाम आठ बजे दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed