फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Develop playgrounds in vacant places near schools

स्कूलों के पास खाली पड़ी जगह में विकसित करें खेल के मैदान

Sun, 12 Jun 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Develop playgrounds in vacant places near schools
बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराते प्रभारी मंत्री।
मंडलीय प्रभारी मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण कर जानी योजनाओं की हकीकत
विज्ञापन

दलित बस्ती भी पहुंचे मंत्री, लोगों से पूछा कि कोई समस्या तो नहीं
ओयल/लखीमपुर खीरी। मंडलीय प्रभारी मंत्री व कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंत्री समूह के साथ रविवार को जिले में कई जगहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में पड़ताल की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि विद्यालयों के समीप खाली पड़ी जगह में खेल के मैदान विकसित करें। वहीं दलित बस्ती में पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी जानीं।
जनपद आगमन पर मरखापुर बॉर्डर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री को रिसीव किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहले ग्राम पंचायत मरखापुर के पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव रमेश चंद्र व पंचायत सहायक दीपक कुमार से पंचायत भवन की कार्यप्रणाली जानी।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खीरी में अभिनव प्रयोग के रूप में ग्राम चौपाल दिवस आयोजित करके गांव में ही समस्याओं का निपटारा कराया जा रहा है। ग्राम चौपाल की पर्यवेक्षण, अनुश्रवण की अफसरों को प्रेक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायत भवन पर किसान सम्मान निधि की सूची चस्पा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का भ्रमण कर प्रभारी मंत्री ने लाभार्थी कटोरी देवी, रामकुमारी व श्रीकृष्ण का प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित आवास को देखा। लाभार्थियों से बातचीत करके मिलने वाली अन्य योजनाओं की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने मरखापुर के परिषदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए कार्यों की हकीकत जानी।
उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के समीप पड़ी जगह में खेल के मैदान विकसित किए जाएं। वहां झूले आदि की भी व्यवस्था हो। आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों ने मंत्री को पुष्प भेट किया। उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं का पोषण किट देकर गोद भराई संस्कार किया और दो छह माह के बच्चों को चम्मच से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें अभिनव पहल के तहत संचालित संपूर्ण सुपोषण अभियान की जानकारी दी। मंत्री के पूछने पर डीपीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक बेहजम में 62 सैम (अतिकुपोषित) श्रेणी के बच्चे चिह्नित हैं। प्रभारी मंत्री नगर पंचायत ओयल के वार्ड नंबर-3 मोहल्ला जगतिया पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी मेवालाल, आलोक कुमार, कमलेश, शिवपाल, पूनम राज एवं पिंकी के घर-घर जाकर मुलाकात की। उन्हें आवास के साथ अन्य मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री के पूछने पर एडीएम, पीडी (डूडा) संजय कुमार सिंह ने बताया कि ओयल कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 1710 आवास बनाए गए। पास ही स्थित तालाब में भरे पानी को देख मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने ईओ सात्यकि शुक्ला को निर्देश दिए कि तालाब की सफाई कराकर मत्स्य पालन को बढ़ावा दें।

प्रभारी मंत्री ने सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। मंडलीय प्रभारी मंत्री मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक सदर योगेश वर्मा के संग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पीएचसी परिसर में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। मेले में आए मरीज, उनके तीमारदारों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
चिकित्सक कक्ष में मंत्री के पूछने पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 83 एवं फिजीशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि 137 लोगों ने परामर्श प्राप्त करके निशुल्क दवाएं प्राप्त की हैं। चिकित्सालय की विभिन्न पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। चिकित्सक ने बताया कि प्रसव कक्ष में आज सुबह काजोल सिंह ने बालिका को जन्म दिया। मंत्री के पूछने पर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि प्रत्येक रविवार को जिले की सभी 60 पीएचसी पर सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजन किया जाता है। मेले में 30 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वह बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। अब पढ़ाई अच्छी होने लगी है। वहीं प्रगति प्रेरणा समूह की लल्ली देवी ने समूह को सहायता न मिलने की बात कही, जिस पर उन्होंने बीडीओ बेहजम चंदन देव पांडेय को निर्देश दिए कि संबंधित समूह को सभी अनुमन्य सुविधाओं का लाभ बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाए।

मंत्री ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल में देखीं व्यवस्थाएं
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत ओयल देहात की अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम और सीडीओ ने विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने गोवंश को गुड़ एवं केला खिलाया। वहीं गोपालक शिवकुमार, राकेश एवं सुरेश को छाता भेंट किया। उन्होंने आश्रय स्थल में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, विधायक योगेश वर्मा, एमएलसी अनूप गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। मंत्री के पूछने पर अफसरों ने बताया कि यहां 126 गोवंश संरक्षित हैं, जिसमें 72 फीमेल एवं 54 मेल है। 52 गोवंश को सहभागिता योजना के तहत लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

मेंढक मंदिर में मंत्री ने किए शिव के दर्शन
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही कस्बे में पौराणिक एवं एतिहासिक मेंढक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शिव आराधना करके जनपद के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ विधायक सदर योगेश वर्मा, एमएलसी अनूप गुप्ता, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं अफसर मौजूद रहे।


ग्राम प्रधान पर लगाया आवास के नाम पर दस हजार रुपये लेने का आरोप
ग्राम पंचायत मरखापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मंत्री सूर्यप्रताप शाही के सामने अपने परिवार को लेकर पहुंची गांव निवासी महिला निर्मला देवी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अनिल राठौर ने पीएम आवास दिलाने के लिए तीन साल पहले 10 हजार रुपये लिए थे। महिला ने कहा कि जमीन बेचकर प्रधान को मेरे पति संतराम ने रुपये दिये थे, लेकिन आवास न मिलने पर जब पति ने अपने रुपये लौटाने को कहा तो प्रधान ने तीन साल बाद रुपये लौटा दिए। महिला का आरोप है कि इसके बाद पुलिस से कहकर पति संतराम को अवैध शराब बनाने का झूठा आरोप लगाकर चौकी में बंद करवा दिया है। इस पर मंत्री ने मौजूद थाना खीरी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा से मामले का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed