फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Department of health services not serious

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं महकमा

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Department of health services not serious
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों में कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित 
आधा दर्जन एनआरएचएम टीम नदारद, केंद्र पर पड़ा मिला ताला

नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी कितने संवेदनशील हैं इसका खुलासा एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुआ। जब कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। 
डीएम के निर्देश पर एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने शनिवार को स्वास्थ्य महकमे का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने का प्रयास किया। सीएचसी के निरीक्षण में सात कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएचसी में डॉ गौरव खन्ना केंद्र पर नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वे तैनाती से अब तक किसी भी दिन सीएचसी पर नहीं बैठे। 
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी योगेश कुमार, शक्ति मिश्रा, दिव्यांगी गुप्ता, महिमा सिंह, पूजा सिंह और आयुष चिकित्सक नरेंद्र कुमार सहित पूरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम अपने कक्ष में  दिन में 11 बजे तक नहीं मिलीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित बीपीएमयू केंद्र गोला पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि 17 जुलाई को जिलाधिकारी आकाश दीप ने सावन मेले भर कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों की बैठक कर उन्हें सचेत रहने को कहा था लेकिन सचेत होना तो दूर ड्यूटी पर ही नहीं मिले।

--
सीएचसी प्रभारी को नहीं मालूम कि वह हैं मेला प्रभारी
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले पर कोतवाली में हुई बैठक में सीएचसी प्रभारी कमलेश नरायन को सावन मेला प्रभारी नियुक्त कर शिव मंदिर के निकट बनाए गए कैंप में निगरानी रखने और अस्पताल पहुंचने वाले पीड़ितों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं देने को कहा गया था। एसडीएम ने मेले की बाबत जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मेला प्रभारी हैं, यह बात पहले नहीं मालूम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed