फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dengue confirmed in teenager and malaria confirmed in six patients

Lakhimpur Kheri News: किशोर में डेंगू तो छह मरीजों में मलेरिया की पुष्टि

Sun, 03 Sep 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in teenager and malaria confirmed in six patients
लखीमपुर खीरी। शनिवार को अमीरनगर निवासी एक 15 वर्षीय किशाेर और छह अन्य मरीजों में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है। इससे जिले में मलेरिया संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है और डेंगू मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार के साथ मच्छरजनित बीमारियों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यही वजह है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से जिलेवासी दहशत में है। एक जनवरी से दो सितंबर तक मलेरिया के मरीजों की संख्या 50 और डेंगू पीड़ितों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

अमीरनगर निवासी रईस खां का ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्र जानसन पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार की चपेट में था। शाहजहांपुर जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बेटे को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी के डॉ. सुधांशु ने बताया है कि किशोर में डेंगू की पुष्टि की जानकारी मिली है। उसका इलाज शाहजहांपुर में हो रहा है। सोमवार को शिविर लगाकर बुखार मरीजों की जांच कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसगवां और मितौली में मिले मलेरिया के छह मरीज
पसगवां। सीएचसी क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। इनके मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। शनिवार को सीएचसी पर आए बुखार रोगियों की जांच में गांव वीरमपुर, खरगापुर, सुखबसा एवं ढंढेल निवासी एक-एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है।

मितौली। सीएचसी मितौली में बुखार रोगियों की जांच में दो मरीज मलेरिया बुखार के मिले हैं। अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जांच कराने पर कस्ता निवासी 30 वर्षीय सफीक पुत्र छोटे अली एवं अंबेपुरवा निवासी 17 वर्षीय अमित पुत्र मुकेश कुमार में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed