फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration held to get the dilapidated road repaired

Lakhimpur Kheri News: जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held to get the dilapidated road repaired
मझगईं के बेला में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के गांव बेला खुर्द निवासी पांच माह से जर्जर सड़क से परेशान हैं। पलिया-निघासन मार्ग से गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर सड़क दुरुस्त करने के लिए चार माह पहले मार्ग खोदा गया लेकिन निर्माण नहीं कराया गया। बरसात में जलभराव होने से दिक्कत बढ़ गई है। समस्या का समाधान कराने की मांग के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बेला खुर्द निवासी महेंद्र यादव, प्रकाश वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज गिरि, राजेंद्र प्रसाद आदि ने प्रदर्शन कर बताया कि पलिया-निघासन मार्ग से गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर सड़क बननी है। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग खोद दिया लेकिन चार माह बीतने पर भी इसकी मरम्मत नहीं कराई। इस कारण बरसात में मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग एकमात्र रास्ता होने के कारण लोग जोखिम लेकर गुजर रहे हैं। कई बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के जरिये सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed