फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration by drivers

प्रेरकों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 04:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 02 Mar 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by drivers
आदर्श शिक्षा प्रेरक वेलफेयर सोसायटी ने शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में प्रेरकों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। आदर्श शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रेरकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संविदा पर नियुक्त किए गए प्रेरकों के लिए प्रतिमाह सिर्फ दो हजार रुपये मानदेय दिया जाना निर्धारित किया गया है। ऐसी स्थिति में प्रेरक अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रेरकों ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। ग्राम लोक सेवक केंद्रों पर केंद्र संचालन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। प्रेरकों की नियुक्ति तिथि से प्रशिक्षण तिथि तक का मानदेश शीघ्र दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत:नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाए। प्रेरकों के विवादित और रिक्त पदों पर अतिशीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी की जाए। सभी प्रेरकों को एक माह का अवकाश एवं महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिया जाए। जिले के प्रेरकों की उपस्थिति प्रमाणित कराकर निदेशालय से प्रेरकों के खातों में भेजी जाए।

प्रेरकों से पंचायत और बीएलओ का कार्य कराया जा रहा है तथा हाल ही में पिछले पंचायत चुनाव में वीडियोग्राफी में भी लगाया गया था इसका पारिश्रमिक अब तक नहीं दिया गया है, इसे दिलाया जाए साथ ही ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में शिक्षा प्रेरकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार, मो.आसिफ, नेहा भारती, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, रजनीश सिंह और रामजीवन सहित तमाम प्रेरक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed