फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demands the Pharmacists By walkout

मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया कार्यबहिष्कार

Tue, 10 Mar 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Demands the Pharmacists By walkout
प्रांतीय आह्वान पर जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने मंगलवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। फार्मासिस्टों ने मांगे शीघ्र पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने विरोध प्रदर्शन के तृतीय चरण में सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। इससे पूर्व फार्मासिस्टों ने 16 फरवरी से 21 फरवरी तक काला फीता बांधकर और 23 फरवरी से 7 मार्च तक दो घंटे अतिरिक्त कार्य करके विरोध प्रदर्शन किया। तृतीय चरण में दो घंटे कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम शुरू किया है। फार्मासिस्टों ने बताया कि चौथे चरण में 14 मार्च को माह के द्वितीय शनिवार को प्रत्येक फार्मासिस्ट अनिवार्य रूप से अवकाश पर रहेगा। इसके बाद 08 अप्रैल को स्वास्थ्य भवन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फार्मासिस्टों ने बताया है कि यदि फिर भी मंागे नहीं मानी गई तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। फार्मासिस्टों ने मांग की है फार्मासिस्ट संवर्ग का प्रारंभिक वेतनमान पीबी-टू ग्रेड पे 4600 चीफ फार्मासिस्ट को ग्रेड पे 5400 प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे 6600 और विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे 7600 एवं संयुक्त निदेशक फार्मेसी को ग्रेड पे 8700 दिया जाए, केंद्रीय समानता के आधार पर वेतन निर्धारण जनवरी 2006 से लागू किया जाए। फार्मासिस्ट संवर्ग के कर्मियों को मिलने वाले पोस्टमार्टम और अन्य भत्तों में वृद्धि की जाए। नए पदों का सृजन किया जाए। दस वर्षों की सेवा के बाद फार्मासिस्टों को राज्यपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों के पदों का सृजन किया जाए। फार्मासिस्टों ने इनके अलावा ग्यारह सूत्रीय मांगों पर शीघ्र विचार करने करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed