{"_id":"6ac141fc21a07bbdf40c910d","slug":"demands-pending-accountants-take-up-agitation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186606-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मांगें लंबित, लेखपालों ने थामी आंदोलन की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मांगें लंबित, लेखपालों ने थामी आंदोलन की राह
Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। लंबित मांगों के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को गोला गोकर्णनाथ, सदर और मितौली तहसीलों में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपे गए। गोला में 17 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
गोला में तहसील अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के पास धरना दिया गया। लेखपालों ने कहा कि उनसे अतिरिक्त क्षेत्रों का काम लिया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से डीपीसी लंबित है और मात्र 200 रुपये प्रतिमाह यात्रा भत्ता मिलता है। क्षेत्र के साथ तहसील के भी चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेखपालों ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को ज्ञापन देकर 17 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
इस मौके पर तहसील मंत्री हरदीश कुमार, कोषाध्यक्ष हेमलता वर्मा, पूजा कनौजिया, शैलेंद्र वर्मा, अनुराग शुक्ला, सूरज वर्मा और अनिरुद्ध प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोलने, भत्तों में वृद्धि और लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित करने समेत अन्य मांगें उठाईं। तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित, मंत्री बृजेश वर्मा, भीमरतन, रामकृपाल, वीरेंद्र वर्मा और शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
मितौली तहसील परिसर में अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता और मंत्री अमित भारती की अगुवाई में लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया।