फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Debt-ridden farmer dies of heart attack in Lakhimpur kheri

कर्ज में डूबे किसान की मौत: वसूली करने पहुंचे बैंक अफसरों पर बेइज्जती करने का आरोप, सदमे में गई जान

Wed, 13 Sep 2023 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: कर्ज के बोझ तले दबे पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने 2010 में 60 हजार रुपये बैंक से लोन लिया था, जो ब्याज सहित तीन लाख से अधिक हो गया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कर्ज नहीं चुका पाए। मृतक के बेटे का आरोप है कि कर्ज वसूली को लेकर बैंक के अफसरों ने उनकी बेइज्जती की और धमकाया। 

विज्ञापन
Debt-ridden farmer dies of heart attack in Lakhimpur kheri
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में जमालपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान छोटेलाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने ग्राम्य विकास बैंक से 60 हजार रुपये कर्ज लिया था, जिसे चुका नहीं पाए थे। आरोप है कि ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारियों ने कर्ज वसूली को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर सरेआम बेइज्जत किया था। किसान के पुत्र गोपीचंद की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान की मौत पर गांव पहुंचे किसान संगठन के नेताओं ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वर्ष 1995 से 2000 तक सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकेथू के प्रधान रहे गांव जमालपुर निवासी 58 वर्षीय किसान छोटेलाल ने लखीमपुर की ग्राम्य विकास बैंक से वर्ष 2010 में 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। वह आठ बीघा जमीन के जोतकर थे। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह बैंक का कर्ज नहीं चुका पाए। यह रकम ब्याज सहित बढ़कर तीन लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

500 रुपये रिश्वत लेकर छोड़ा 

मृतक के पुत्र गोपीचंद में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारी कार से आए। उनके पिता छोटेलाल को गाड़ी में बैठाकर लखीमपुर ले जाने लगे।  गांववालों के विरोध करने पर करीब ढाई घंटे बाद उन्हें 500 रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया और कर्ज अदा नहीं करने की दशा में जमीन नीलाम करने की धमकी देकर चले गए। समाज में बेइज्जती होने की वजह से उन्हें गहरा सदमा लगा। रात में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित, राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने किसान की मौत के लिए बैंक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed