फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dear abode of Shiva, small Kashi

शिव का प्रिय धाम,  छोटी काशी

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
कामता सिंह कुशवाहा / श्यामकिशोर अवस्थी गोला गोकर्णनाथ।
कामता सिंह कुशवाहा / श्यामकिशोर अवस्थी गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dear abode of Shiva, small Kashi
gola - फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पर विशेष
विज्ञापन

उज्जैन की भांति मंदिरों का शहर कहा जाने वाला यह शहर पृथ्वी के गर्भ में विलीन हो चुकी सरस्वती नदी के तट पर बसा है। प्राचीन काल में भगवान शंकर ने प्रिय लगने के कारण यहां मृग रूप में विहार किया था। भगवान विष्णु ने मृग रूपधारी शिव का श्रंग यहां स्थापित किया, इस कारण यह नगर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है।
वाराह पुराण में वर्णन है कि यहां के वन में भ्रमण करते हुए प्रिय लगने के कारण भगवान शिव यहां रम गए। ब्रह्मा, विष्णु, देवराज इंद्र उन्हें ढूंढते यहां आए तो मृग रूपधारी भगवान शिव के सींग पकड़ लिए। उसमें से एक सींग भगवान विष्णु ने यहां स्थापित किया जो गोकर्णनाथ नाम से जाना जाता है। शिव पुराण में यहां के शिव को रावण द्वारा स्थापित और उनका नाम चंद्रभाल बताया गया है। शिवजी का वर्णन स्कंद पुराण, वामन पुराण तथा महाभारत में भी मिलता है। 
विज्ञापन

पद्म पुराण में कोटद्वार नगर (अब कोटवारा ग्राम) के सदानंद ब्राह्मण द्वारा पाप मुक्ति के लिए गोकर्ण, कोर्णाक, पोनाग्र, भद्र और मांड तीर्थ स्थापित करने एवं पंच तीर्थों में स्नान कर शिवजी के दर्शन पूजन एवं रात्रि जागरण करने से मनोवांछित फल मिलने का वर्णन मिलता है। इस पुराण में गोकर्ण क्षेत्र के तीनों लोकों और सात द्वीपों में श्रेष्ठ कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई पुराणों में है छोटी काशी का महात्म्य
शिव महापुराण में छोटी काशी में स्थापित शिव का नाम चंद्रभाल कहा गया है। स्कंदपुराण, भविष्य पुराण, कूर्म पुराण, वामन पुराण, महाभारत तथा अन्य ग्रंथों में इसका वर्णन है। पद्म महापुराण में गोकर्ण क्षेत्र में गोकर्ण, कोर्णाक, पोनाग्र, मांड एवं भद्र कुंड स्थापित करने एवं पंचतीर्थों में स्नान कर शिवजी के दर्शन, पूजन, मुंडन एवं रात्रि जागरण करने से मनोवांछित फल प्राप्त होने का वर्णन मिलता है।
--
दर्शनीय हैं यहां के देवालय
बूढे़बाबा का मंदिर, गोकर्ण तीर्थ से पूरब एक फर्लांग दूर तंत्रशास्त्र पर आधारित त्रिलोकीनाथ मठ मंदिर, यहां कंकड़ों की बनी समाधियां प्राचीनता की कहानी कहती हैं। इसी मार्ग पर आगे बढ़कर भूतनाथ आश्रम तथा लक्ष्मण टीला है। खुटार मार्ग पर मां मंगला देवी का मंदिर है। इसी रोड पर गोला से पांच किमी दूर क्लेशहरण शिव मंदिर अहमदनगर में स्थित है।
--
व्रत कर पूजन करने से मिलता है अभीष्ट फल
गोला गोकर्णनाथ। आचार्य रामदेव शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि का व्रत 24 फरवरी को रात्रि 8.32 से शुरू होगा, जो 25 फरवरी की सुबह 5.28 बजे तक रात्रिकालीन पूजन होगा। इसके बाद व्रत का पारायण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि व्रत पर पूजन करने से अभीष्ट फल प्राप्त होता है। महा शिवरात्रि में तीन प्रहर सायंकालीन, अर्धरात्रि और प्रात: पूजन करने से मानव के ज्ञात और अज्ञात पाप नष्ट होकर उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और संतान की भी प्राप्ति होती है।

--
महाशिवरात्रि पर होगा दीप यज्ञ
गोला गोकर्णनाथ। 24 फरवरी महाशिवरात्रि पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन गोकर्णतीर्थ पर किया जाएगा। आयोजक दीपक सक्सेना ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ पर शाम पांच बजे 16 हजार दीपों से दीप यज्ञ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed