{"_id":"b4bd3e512240a541bf6f24ef768200d9","slug":"dealing-with-swine-flu-the-municipality-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से निपटने को नगर पालिका सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से निपटने को नगर पालिका सतर्क
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Jan 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की पुष्टि के बाद नगर पालिका ने जिला मुख्यालय पर सर्तकता बढ़ा दी है। शनिवार को बाजार वार्ड, दुर्बल आश्रम, बरखेरवा, संकटा देवी और गोटैयाबाग में अभियान चलाकर पांच सुअर पकड़े गए और उन्हें रामापुर के पास से गुजरी शारदा नहर के किनारे छोड़वा दिया गया। पालिका कर्मियों को 17 सुअर पालकों का चालान किया गया है। अधिशाषी अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए शहर में प्रतिदिन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इस संबंध में नगर पालिका की ओर से सुअर पालकों पर सख्ती के लिए सीओ सिटी को पत्र भेजा गया है।
नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक शहर में कुल 40 सुअर पालक हैं और इनके पास करीब 300 सुअर हैं। नगर पालिका के पास सुअर पालकों का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही कभी इसकी जरूरत समझी गई। बीते कुछ महीने से स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप और रूहेलखंड के बरेली में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत के बाद नगर पालिका सचेत हुई है। अधिशाषी अधिकारी का कहना है कि शहर में कुल 27 वार्ड हैं, लेकिन सुअरों की समस्या कुछ चिह्नित वार्डों में ही है। इन वार्डों में सुअर खुलेआम झुंडों में घूमते हैं। जिससे स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। ईओ ने वार्डों के सफाई नायकों को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके कार्यक्षेत्र में सुअर देखे गए तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।