फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body of old man found lying in the farm in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: खेत में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, परिजन बोले- बाघ के हमले में हुई मौत

Thu, 13 Jul 2023 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 01:38 PM IST
सार

लक्ष्मीपुर गांव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति बुधवार शाम खेत में घास काटने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर बाघ के पगचिन्ह मिले हैं, हालांकि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। 

विज्ञापन
dead body of old man found lying in the farm in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर वन विभाग के अफसर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मीपुर गांव के निकट खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। इससे बाघ हमले में मौत की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह के कोई जख्म नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 69 वर्षीय बाबूराम पुत्र डोरी लाल बुधवार शाम गांव के ही राजाराम के गन्ने के खेत में घास काटने गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई। बाबूराम देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अस्पताल में अश्लीलता: महिला एलटी के साथ डॉक्टर ने की शर्मनाक हरकत; CMO ने हटाया, आवास खाली करने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गन्ने  के खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महेशपुर रेंज के वन कर्मियों और हैदराबाद थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, वन दरोगा जगदीश वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि ने एसटीपीएफ जवानों के साथ घटनास्थल का बारीकी से  निरीक्षण किया। 

घटनास्थल पर मिले बाघ के पगचिन्ह 

निरीक्षण के दौरान घटनास्थल के पास गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। डिप्टी रेंजर ने बताया कि घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं, लेकिन मृतक के शरीर पर बाघ हमले के कोई निशान मौजूद नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि वृद्ध की मौत बाघ को देख दहशत में हुई होगी। जबकि परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध की मौत बाघ के हमले में हुई है। 

मोहम्मदी के रेंजर नरेश पाल सिंह  का कहना है कि खेत में बाघ के पगचिह्न तो मिले हैं। लेकिन मृतक के शरीर पर हमले के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगा कि वृद्ध की मौत बाघ के हमले में हुई है। ग्रामीण की मौत बाघ के हमले में हुई या फिर बाघ को देख दहशत में हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed