फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man found in the field, fear of death due to drug overdose

Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज में मौत की आशंका

Sun, 02 Jul 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field, fear of death due to drug overdose
कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर एडमांटन पब्लिक स्कूल के पीछे एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ है। शव के आसपास नशीले इंजेक्शन व सिरिंज भी बरामद हुईं हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे के ओवरडोज होने के कारण मौत हो जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह दुधवा रोड पर स्थित एडमांटन पब्लिक स्कूल के पीछे एक खेत में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त मकनपुर के इमली फार्म निवासी जोगेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मनजिंदर सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि शनिवार की शाम को मनजिंदर लालपुर ढाका निवासी अपने फूफा के यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर धान की लइया लेने गया था। इसके बाद रविवार से धान की रोपाई शुरू होनी थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो लालपुर ढाका जानकारी ली गई। पता चला कि वहां से शाम को ही चला गया था। काफी तलाश करने के बाद कुछ लोगों ने स्कूल के पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने की बात कही। इसके बाद उसकी मौत की सूचना आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया नशे की ओवरडोज से मौत होना लग रहा है। पुलिस की युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने-माता पिता का इकलौता पुत्र था मनजिंदर

मृतक मनजिंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता जोगेंद्र सिंह बस्ती जिले में स्थित एक पेपर मिल में जीएम हैं। मृतक का विवाह भी करीब चार साल पूर्व भीरा से हुआ था। एक बहन भी है जिसकी कनाडा में शादी हो चुकी है। मृतक घर पर ही खेती-बाड़ी का काम करता था।

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

कंकड़ीले रास्ते पर बाइक से फिसल कर गिरे गुरमुख सिंह हुए चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed