{"_id":"5f6cee578ebc3edb0958c90c","slug":"dead-body-found-near-the-road-lakhimpur-news-bly421021115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
गोला में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नए बाईपास रोड पर भुसौरिया के निकट ग्रामीण का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान होने से परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सायबुन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके 50 वर्षीय पति शरीफ का मानसिक संतुलन ठीक न होने से 12 दिन पहले घर से कहीं चले गए। जिनकी काफी खोजबीन की गई। कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि मोहम्मद शरीफ की लाश ग्राम भुसौरिया, बाईपास रोड के किनारे कुछ दूरी पर शिवा मारबल्स के पास पड़ी देखी गई। सूचना पर आए परिवार वालों ने देखा कि मृतक के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं, उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतक की दो बेटियां और पांच वर्षीय पुत्र अमजद है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पत्नी सायबुन की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अनिल कुमार यादव, कोतवाली निरीक्षक गोला गोकर्णनाथ।