{"_id":"5f624b9f8ebc3e4b3f5f08ea","slug":"dead-body-found-near-railway-lakhimpur-news-bly420056837","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयल में रेल पटरी के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओयल में रेल पटरी के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
ओयल में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
ओयल(लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी क्षेत्र के जमुनिहां रेल पटरी मोड़ के निकट बिजली पोल के पास युवक का शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों का कहना है कि शव के हाथ-पैर टूटे और शरीर पर गहरे जख्म हैं। इससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
ओयल रेलवे हाल्ट से लगभग दो सौ मीटर दूर जमुनिहां मोड़ के निकट रेल पटरी के लगे विद्युत पोल के पास बुधवार सुबह कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा, शव की शिनाख्त इसी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी काशी चौहान के पुत्र राजकुमार चौहान (24) के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई दिलीप ने बताया कि राजकुमार मंगलवार को गांव निवासी अपने एक दोस्त के साथ घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह शव पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि भाई के दोनों हाथ और पैर टूटे थे। शरीर पर गहरे जख्म थे। भाई व परिवार के अन्य लोगों ने हत्या करने की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद से भाई के दोस्त का भी कोई अता-पता नहीं है। इधर शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खीरी फतेह सिंह, चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला रेलवे लाइन पर लगाए गए तांबे के तारों की चोरी कोशिश में घटना घटित होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।