फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body found near canal

नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, रोजा के ऐंठा हुसैनपुर गांव निवासी था युवक

Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
dead body found near canal
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। गुरुवार को क्षेत्र के वरनैया गांव के पास से निकली हरदोई ब्रांच शारदा नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से पत्नी ने की है। युवक जिला शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव ऐंठा हुसैनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र के गांव ऐंठा हुसैनपुर निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति जगदीश(42) पुत्र छब्बा मंगलवार सुबह घर से अचानक कहीं चले गए थे। जिसके बाद उनकी सभी रिश्तेदारी में और जान पहचान के लोगों के यहां तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उचौलिया के पास शारदा नहर में युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार को उचौलिया चौकी पर जगदीश के फोटो से उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पत्नी रेखा ने शव की शिनाख्त की। रेखा ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था। घटना के पहले उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ। उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी है। उसने बताया कि पति मजदूरी कर घर परिवार चलाता था। पति तीन भाई हैं सभी अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। चौकी प्रभारी हर्षित कुमार सिंह ने बताया कि जगदीश ने चार माह पूर्व भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed