फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead bodies of uncle and niece found hanging from the same branch of a tree in the garden

Lakhimpur Kheri News: बाग में पेड़ की एक ही डाल से लटके मिले मामा-भांजी के शव

Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of uncle and niece found hanging from the same branch of a tree in the garden
प्रेमी युगल की आत्महत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के लिधियाई गांव के पास बाग में रविवार को एक युवक-युवती के शव पेड़ की एक ही डाल से लटके मिले। युवती लिधियाई और युवक हरदोई जिले के सरखना गांव का रहने वाला था। रिश्ते में दोनों मामा-भांजी लगते थे। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खेत जा रहे लिधियाई के ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव के उत्तर बाग में एक पेड़ से युवक और युवती का शव लटका देखा। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती की पहचान लिधियाई गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जबकि युवक 22 वर्षीय युवक सरखना थाना टडियांव जिला हरदोई का रहने वाला बताया गया। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। मामा-भांजी बताई जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रिश्तेदारी की वजह से युवक ज्यादातर लिधियाई गांव में बना रहता था। सूचना पाकर युवती के परिजन आ गए। पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बता रहे प्रेम संबंध तो युवती के परिजन कर रहे इन्कार
बताया जा रहा है कि युवती शनिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे घर से लापता हो गई थी। वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह उसका और युवक का शव लटका मिला तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीण प्रेम-संबंध की चर्चा कर रहे हैं, जबकि परिजनों ने इस बात से इन्कार किया। युवती के पास मोबाइल होने की जानकारी भी परिजनों को नहीं है। दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed