फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   damage road,public problem

श्रीनगर बड़ा गांव मार्ग पर निकलना टेढ़ी खीर

Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
damage road,public problem
श्रीनगर बड़ा गांव मार्ग पर बाढ़ में कटी पुलिया - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ में शारदा तटबंध के अंदर बसे गांवों के अधिकतर रास्ते गलियारे बाढ़ बरसात में कट चुके है। इनकी मरम्मत अभी तक नहीं की जा सकी है। मुख्यालय समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला श्रीनगर बड़ा गांव बसहा मार्ग भी इनमें से एक है। यह मुख्य मार्ग काफी दिनों से जर्जर पड़ा है। हाल ही में रास्ता दुरुस्त करने के लिए पास ही जेसीबी खुदाई कर बीच रास्ते मिट्टी का ढेर लगा दिया। इससे आवागमन की रही सही कसर पूरी हो गई।
विज्ञापन

बीच रास्ते मिट्टी का ढेर लगा होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर से बड़ागांव, बसहा, मेहंदी, बहालीपुरवा, रंडउहा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इकलौता मार्ग बंद सा हो गया है। हालांकि बड़ा गांव बसहा के लोगों ने बाढ़ और रास्ते की समस्या को लेकर पिछले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। इस बार भी गांव की मुख्य समस्या ही लोगों का मुद्दा है। वही खगईपुरवा, बड़ागांव के सामने बने रपटा पुल भी कटे पड़े है। बाढ़ गुजर गई पर पुल पुलिया दुरुस्त नही किये गए। खगईपुरवा गांव के बाशिंदे आज भी खुद के बनाए लकड़ी के पुल से होकर निकलने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed