फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cylinder exploded while refilling gas in a van, five shops burnt

Lakhimpur Kheri News: वैन में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटा, पांच दुकानें जलीं

Thu, 03 Apr 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cylinder exploded while refilling gas in a van, five shops burnt
गैस रिफिलिंग के दौरान भड़की आग में जलती वैन व दुकानें। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे स्थित केशवापुर में एक मारुति वैन में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया। इससे वैन सहित पांच दुकानें जल गईं। दुकानों में रखे सिलिंडर जब एक के बाद एक फटने लगे तो लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम केशवापुर स्थित इमरान की जूते चप्पल की दुकान पर एक मारुति वैन में एलपीजी सिलिंडर से गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। देखते ही देखते आग भड़क गई और दुकान में रखे कई सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे।
विज्ञापन

पड़ोस के मनोज मौर्य की जलपान की दुकान, जसकरन लाल टेलर की दुकन, पवन वर्मा की किराना दुकान, जीवन लाल वर्मा की पान की दुकान में भी आग लग गई। आग की घटना में लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर गोला फायर स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed