{"_id":"d3613a01ebd7e79e25bec35abb68845f","slug":"cycle-sai-apradhion-ka-peecha-karegi-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से अपराधियों का पीछा करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से अपराधियों का पीछा करेगी पुलिस
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 03 Jan 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर शहर और गांवों में ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस साइकिल से उनका पीछा करेगी। सरकार ने आधुनिकीकरण के नाम पर जिले की पुलिस को 47 साइकिलें दी हैं। इन्हीं साइकिलों से सिपाही गश्त भी करेंगे और अपराधियों के दिखने पर उनका पीछा कर पकड़ेंगे भी।
शासन ने खीरी जिले के 22 थानों पर दो-दो और तीन रिपोर्टिंग चौकियों के लिए एक-एक साइकिल खरीदने के लिए 1.41 लाख रुपये का बजट भेजा है। यह बजट पुलिस के आधुनिकीकरण के नाम पर मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बजट से थानों के लिए जिले में ही साइकिलों की खरीदारी की जाएंगी।
इसके लिए पुलिस महकमे को बजट की धनराशि मिल गई है। इस बाबत एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइंस के आरआई रामखिलावन को जल्द साइकिलें खरीद कर उन्हें थानों और रिपोर्टिंग चौकियों को वितरित कराने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि साइकिलों से गश्त करने वाले सिपाहियों को इसका भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
लावारिस शवों के निस्तारण को 8100 मिले
जिले के थाना क्षेत्रों में मिलने वाली लावारिस शवों के निस्तारण के लिए शासन ने जिला पुलिस को 8100 रुपये दिए हैं। पुलिस यह बजट शवों के निस्तारण में काम करने वाली संस्था को देगी।