{"_id":"612bc87a8ebc3e79fc75dad4","slug":"cyber-thugs-withdraw-lakhs-from-couple-s-accounts-case-filed-lakhimpur-news-bly457850813","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने दंपती के खातों से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने दंपती के खातों से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। साइबर अपराधियों ने कूट रचित पेटीएम, स्वाइप सिस्टम और फोन पे के माध्यम से नगर निवासी दंपती के बैंक खाते साफ कर दिए। पीड़ित ने मामले का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है।
मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी सरोज कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 31 जुलाई को उसके नंबर पर मेसेज आया कि उसके एचडीएफसी नगर बैंक शाखा में खाते से किसी ने 15300 रुपये पेटीएम के माध्यम से निकाल लिए हैं। संदेह होने पर उसने अपना स्टेट बैंक शाखा गोला का खाता चेक किया तो जानकारी हुई कि उसके खाते से किसी अभिषेक शाह और अज्ञात व्यक्ति द्वारा छह लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उसके बाद 11 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया में उसकी पत्नी के खाते से पेटीएम के जरिए 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। सरोज कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद