{"_id":"5e3efcef8ebc3ee5c26357cd","slug":"cyber-crime-lakhimpur-news-bly395131286","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाझ ने आवास योजना की राशि महिला के खाते से उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाझ ने आवास योजना की राशि महिला के खाते से उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में साइबर अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जालसाज ने एक महिला को एटीएम बंद होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछ लिया। उसके खाते से चार बार में ऑनलाइन 26, 500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला निर्मलनगर (हाथीपुर उत्तरी) निवासी रीता देवी ने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लखीमपुर में है। खाते में शहरी आवास योजना की धनराशि आई हुई थी। 27 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद है, जिसे आज ही चालू कराना होगा, वरना तीन हजार रुपये खाते से कट जाएंगे। इससे वह जालसाज के झांसे में आ गई। जालसाज ने एटीएम नंबर पूछा और ओटीपी बताने को कहा। उसने कार्ड नंबर और मोबाइल पर आई ओटीपी बताई। अगले दिन वह बैंक गई और खाते की जानकारी की। तब पता चला कि उसके खाते से जालसाज ने 26, 500 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।