{"_id":"dd3840a1c55e9b13ec656893103be68b","slug":"cut-raise-to-vote-the-two-sides-clash-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट कटवाने-बढ़वाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट कटवाने-बढ़वाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
मितौली
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पिपरझला में मतदाताओं के वोट कटवाने और बढ़वाने को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया। तू तू-मैं-मैं से शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने बीएलओ से भी हाथापाई की और दुर्व्यवहार किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर बीएलओ सहित 20 लोगों को नामजद करते हुए 38 अज्ञात लोगों पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शनिवार को मतदाता सूची में वोट बढ़वाने और कटाने का आखिरी दिन था। पिपरझला में बीएलओ मतदाता सूची बना रहे थे। बताते हैं इसी बीच दो पक्षों में वोट बढ़वाने को लेकर होड़ लग गई। इसी में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया। पहले तो एक पक्ष की बीएलओ से हुई हाथापाई हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जूते-चप्पल चलने लगे। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से कन्हैयालाल मिश्रा ने अशोक शुक्ला, अजीत, अजय शुक्ला, संदीप मिश्रा, नवनीत और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष राम किशोर की तहरीर पर बीएलओ ज्योति मिश्रा, कन्हैयालाल, उमारमन, आशीष, अंकित, नवीन, लालू, संदीप शुक्ला, आलोक, सतेंद्र, वीरेंद्र अवस्थी, सोनी, छवि मिश्रा, मथुरा, अभिषेक रामू मिश्रा सहित 30 अज्ञात लोगों पर बलवा और घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।