फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

गाजे बाजे के साथ शहर में निकली शिव बरात

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि पर मेला मैदान स्थित दु:खहरण नाथ मंदिर से शाम को शिव बरात निकली, जिसका जगह जगह पर शिवभक्तों ने स्वागत किया। बरात में शामिल भूत प्रेत के साथ डीजे पर झूमते बम भोला भंडारी शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर से निकली शिव बरात इमली चौराहे से संकटा देवी चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। बरात देखने के लिए पूरा शहर सड़क पर उमड़ पड़ा। शिव बरात में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का रेला शामिल रहा। बरात वापसी के बाद मंदिर परिसर में शुरू हुआ धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला रात भर चलता रहा। स्कूली बच्चों ने धार्मिक गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो बाहर से आए कलाकारों ने रासलीला और शिव तांडव पेश कर समां बांध दिया। बरात में आयोजन समिति के सदस्य और शहर के लोग शामिल रहे। उधर देवकली तीर्थ के स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम में स्थित शिवधाम में आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने विधि विधान से शिवभक्तों को द्वादशशिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कराकर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed