{"_id":"5e2b3c168ebc3e4b15189bd6","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly393251386","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पौराणिक शिव मंदिर पर उमड़ने लगे। श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ में श्रद्धा की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ के तट पर सत्यनारायण व्रत कथा सुन अन्नदान कर पुण्य कमाया। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ पीएन दीक्षित, प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी सहित पालिकाकर्मियों ने पालिका परिसर में खिचड़ी भोज कराया। घरों में लोगों ने स्नान कर मान्य पक्ष और कन्याओं को खिचड़ी, तिल के लड्डूू, मूंगफली दान कर मौन तोड़ा।
बांकेगंज। कस्बा में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने बांकेश्वर महादेव मंदिर में पंडित कुसुम शास्त्री धूप, दीप, रोली, अक्षत, चंदन, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री से भगवान शिव का पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इसके अलावा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
तिकुनिया। ऐतिहासिक कौड़ियाला गुरुद्वारा में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा परिसर के अंदर बने विशाल सरोवर में स्नान किया और लंगर छका और मत्था टेका। गुरुद्वारे के बाबा काला सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिकुनिया पुलिस मौजूद रही। संवाद