{"_id":"5e287fae8ebc3e4b3632631e","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly3929838174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन
क्लेशहरण मंदिर परिसर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
बेलरायां खीरी। गायत्री परिवार के तत्वावधान में क्लेशहरण मंदिर पर तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ बुधवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया।
शोभायात्रा को सासंद पुत्र आशीष मिश्र मोनू व पूर्व चीनी मिल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 3100 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा गांव हरद्वाही, बेलरायां, मोतीपुर होते हुए जौराहा नदी पर पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं कलश भरकर वापस यज्ञ स्थल आई। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने कलशों की स्थापना कराई। शोभायात्रा में निबौरिया, बनवीरपुर, चितिहा, उमरा, कड़िया, डागा, भैरमपुर, हरद्वाही, तकियापुरवा, लालापुर, मोतीपुर, भैरमपुर सहित कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में गायत्री परिवार के लक्ष्मी नरायन, शिरोमणि शुक्ला, दामोदर वर्मा आदि मौजूद रहे।