फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में छात्र-छात्राएं सम्मानित

Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
cultural
लाला उमाशंकर रस्तोगी स्मारक न्यास ने किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

मोहम्मदी। लाला उमाशंकर रस्तोगी स्मारक न्यास की और आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व डीएम शैलेंद्र सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती व लाला उमाशंकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की। मुुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरुजनों, माता- पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इतने अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को देखकर खुशी होती है। जिन्हें सम्मान प्राप्त नहीं हुआ वह छात्र निराश न हो। लक्ष्य बना कर मेहनत करें। माता पिता भी बच्चों की प्रतिभा को पहचाने। उसी ओर जाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधायक लोकेंद्र प्रताप, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसडीएम स्वाति शुक्ला ने हाईस्कूल जिला टापर्स आराधना वर्मा, प्रतिभा वर्मा, यश त्रिपाठी, साक्षी राठौर, रीना वर्मा, अर्जित केडिया, इंटर टापर्स प्रगति जायसवाल, आशुतोष गिरि, कुलदीप पटेल, अर्जित सक्सेना, कुनाल गुप्ता, आर्यन वर्मा को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली सोनाली, दर्शिका, मांडवी, रोली, शिवम, आयुषी भदौरिया, शैल्वी, अंशिका, रोशनी, सैजल, श्रुति, भूमि, प्रिया, पंकज सिंह, सनी सिंह, प्रखर शुक्ला, अंशिका अवस्थी को भी पुरस्कृत किया गया। न्यास के महामंत्री गोपाल मोहन रस्तोगी, नवनीत, उत्कर्ष, स्वाति, पूनम ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। डॉ. बीके मिश्र ने अपनी मां सीता रानी व पिता डॉ. माता प्रसाद मिश्र की स्मृति में पीडी भारतीय इंटर कॉलेज व जेपी इंटर कॉलेज के मेधावी बच्चों को एक-एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया। संचालन संतोष पांडे, विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अजय मिश्रा, सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा समेत कई अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed