{"_id":"5f6e3c8a8ebc3e9bb15ee8d5","slug":"crocodile-found-in-shop-lakhimpur-news-bly4211299127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरयानी की दुकान पर पहुंचा मगरमच्छ, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरयानी की दुकान पर पहुंचा मगरमच्छ, अफरातफरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में निकला मगरमच्छ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द संपूर्णानगर स्थित एक दुकान के बाहर टिन शेड में मगरमच्छ को देखा तो भगदड़ मच गई। सूचना दुकान मालिक के साथ ही वन विभाग को दी गई, जिस पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में करके जंगल में शारदा नदी में छोड़ दिया।
सिंगाही खुर्द संपूर्णानगर की बिरयानी की दुकान के बाहर टिन शेड के नीचे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ लगभग सात से आठ फुट लंबा था। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जब बिरयानी की दुकान के टिन शेड पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। लोगों को देखकर मगरमच्छ ने कुछ चहलकदमी की तो वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकान मालिक को फोन करने के साथ ही सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर विमलेश कुमार, इमरान, रामकुमार शेरा, महेंद्र, राहुल, अमर, हरीश आदि टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद पड़ोसी जनपद पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र में वन रेंज के मोरेनिया गांधीनगर के जंगल में बहने वाली शारदा नदी में मगरमच्छ को छोड़ा दिया गया। आबादी में मगरमच्छ निकलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।