फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cristmis

प्रभु यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में गूंज उठे कैरल

Fri, 25 Dec 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
cristmis
क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाया चर्च। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म लेते ही जिले भर कीगिरजाघरों में खुशियां छा गईं। चर्च में कैरल गाए जाने लगे। ईसाई समुदाय एवं प्रभु यीशु को मानने वालों ने केक काटकर क्रिसमस मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। हालांकि इस बार क्रिसमस पर कोरोना का साया रहा। इस कारण रात में प्रभु के जन्मोत्सव में न तो बुुजुर्ग शामिल हो सके और न ही बच्चे।
विज्ञापन

क्रिसमस मनाने के लिए पिछले कई दिनों से जिले के गिरजाघरों से लेकर प्रभु यीशु को मानने वालों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शहर के मेन रोड, डॉन बास्को, पुराना एसपी बंगला एवं राजापुर में स्थित चर्च को सजाया संवारा गया। गुरुवार को दिन भर डॉन बास्को स्कूल में झांकियां सजाने और चर्च को संवारने का काम देर शाम तक जारी रहा। रात 10 बजते ही चर्च में कैरल गूंजने लगे। डॉन बास्को चर्च में फादर जेरल्ड डिसूजा ने 11 बजे से तैयारी शुरू कर दीं। आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म लेते ही चर्च में परंपरागत कैरल ‘यीशु आया चरनी में तू...पापियों से बचाने को’ जैसे गीत गूंजने लगे। फादर ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया और प्रसाद के रूप में केक वितरित कर मौजूद लोगों को शुभकामनाएं दीं। पवित्र बाइबिल से प्रभु का संदेश सुनाया।
विज्ञापन

.
कोरोना के कारण बंदिशों में मना क्रिसमस
हर साल क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह पहले की उत्सव की तैयारियां शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण सब पर ग्रहण लग गया। न तो इस बार घर-घर जाकर कैरल सुनाए जा सके और न ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर बुजुर्ग और बच्चे इकट्ठा हो सके। डॉन बास्को चर्च के फादर जेरल्ड डिसूजा ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए क्रिसमस मनाया गया। रात में बुजुर्ग और बच्चों के आने पर पाबंदी थी। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे चर्च की प्रार्थना सभा में बुजुर्ग शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा में मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
कोरोना से खुद बचें और दूसरों को बचाएं
कोरोना के कारण क्रिसमस बेहद सादगी के साथ मनाया गया। तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग ऐहतियात बरतें। घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और बाजार आदि में सामाजिक दूरी का पालन करें।

-जेरल्ड डिसूजा फादर, डॉन बास्को चर्च
गोला: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर सज गए चर्च, क्रिसमस सादगी से मनाने की अपील
गोला गोकर्णनाथ। ईसाई धर्म के अनुयायी परिवारों में क्रिसमस को लेकर काफी उत्साह है। सेंट जॉस चर्च के पुरोहित ग्रेगरी परेरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण इस वर्ष क्रिसमस सादगी से मनाया जाएगा। चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरीकेडिंग की गई है। लोक विश्वमंगल की कामना और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। सभी लोग प्रभु यीशु के बताए गए दया, सेवा, क्षमा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए अपने अपने घरों में ही रहकर क्रिसमस का पर्व मनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed