फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youths 40 kg Silver got started investigation

युवकों से 40 किलो चांदी मिली, जांच शुरू

Tue, 19 May 2015 12:44 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी के शंकरपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से दो बैगों में बड़ी मात्रा में रखी चांदी बरामद की है जो 39.720 किलो बताई जा रही है। पकड़ी गई चांदी शाहजहांपुर से मोहम्मदी में बिक्री के लिए लाई जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर वाणिज्य कर विभाग ने चांदी को पुलिस कस्टडी में देते हुए शाहजहांपुर के दो व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बाइक से चांदी लाने की सूचना पर एसएसआई रामसिंह पवार ने पुलिस टीम के साथ शंकरपुर चौराहे पर बाइक से जा दो युवकों को रोका। जिसके बाद बाइक के बीच में रखे गए दो बैग चेक किए, इसमें पुलिस को बड़ी मात्रा में चांदी मिली। इसके बाद पुलिस ने वाणिज्य कर अधिकारी माताप्रसाद पाठक को सूचना दी। वाणिज्य कर विभाग ने मौके पर पहुंचकर चांदी को सील कर दिया और चालान की चेकिंग के लिए शाहजहांपुर के दो व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि चांदी को पुलिस कस्टडी में रखा गया है और जांच शुरू कर दी गई है। कई कागजात सेल्समैनों के पास नहीं मिले हैं। फिलहाल मंगलवार को पकड़ी गई चांदी की तौल कराई जाएगी और कागजात न उपलब्ध कराने पर उसी के सापेक्ष जुर्माना वसूला जाएगा। वाणिज्य कर अधिकारियों को आशंका है कि चांदी को शाहजहांपुर से मोहम्मदी लाने के लिए कूट रचित प्रपत्रों का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed