{"_id":"59199d094f1c1bce3bf22b43","slug":"youth-s-jump-from-sharda-barrage","type":"story","status":"publish","title_hn":" शारदा बैराज से युवती ने लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा बैराज से युवती ने लगाई छलांग
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Mon, 15 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
चप्पलें, नाम-पता मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली
बस से उतरी एक 18 वर्षीय युवती कुछ देर शारदा बैराज के गेट संख्या छह के पास खड़ी रही। इसके बाद उसने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस ने गेट के सामने युवती की चप्पलें और कागज पर नाम-पता मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची बरामद की है, जिससे युवती की पहचान कोतवाली धौरहरा के गांव सुजानपुर की संगीता देवी के रूप में हुई। सूचना पर युवती के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक 18 वर्षीय युवती शारदा बैराज पर बस से नीचे उतरी और गेट संख्या छह के सामने खड़ी हो गई। कुछ देर बाद युवती ने चप्पलें उतारकर बैराज में छलांग लगा दी। नहर पटरी के किनारे बसे बंगाली कॉलोनी के कुछ लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देखा तो शोर शराबा किया, जिस पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा गई। हालांकि कुछ लोग नदी में उतरे और उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से युवती की चप्पलें, एक डिब्बे में प्रसाद व एक कागज पाया। कागज पर नाम संगीता देवी और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने जब नंबर पर खबर की तो युवती की पहचान कोतवाली धौरहरा के गांव सुजानपुर निवासी रतनलाल की पुत्री संगीता देवी के रूप में हुई। सूचना पर युवती की मां सरजू देवी व भाई विक्रम बैराज पहुंचे। पुलिस गोताखोरों के साथ युवती की तलाश कर रही है। युवती की मां का कहना है कि संगीता सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी से कुछ बताए बिना घर से निकली थी। उसने ऐसा क्यों किया? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।