{"_id":"5996f6414f1c1b25328b4931","slug":"youngster-kill-himself-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बोला, ससुराल वालों की पिटाई और पुलिस प्रताड़ना से था क्षुब्ध
पत्नी ने सास समेत तीन पर लगाया मारकर लटकाने का आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 26 वर्षीय रवि मिश्रा ने अपने घर में ही लोहे की जाल से फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई ने ससुराल वालों की पिटाई और सीतापुर पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक की पत्नी ने सास-ससुर समेत तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निर्मल नगर निवासी अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनके भाई रवि मिश्रा की शादी डेढ़ साल पहले सीतापुर जिले के थाना हरगांव वजीरपुर गांव से हुई थी। भाई रवि मिश्रा गांधीनगर में स्थित अपने दूसरे मकान में मां और पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि भाई की पत्नी ने अपने ससुराल वालों को 15 अगस्त की शाम यह कहकर बुलाया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। आरोप है कि इस पर एक सिपाही और एक होमगार्ड के साथ 10-12 लोग शाम को गांधीनगर स्थित मकान पर पहुंचे और उसके भाई की पिटाई की। भाई और उसकी पत्नी व छह माह के बच्चे को लेकर चले गए। ससुराल में ले जाकर भी उसके भाई की पिटाई की गई। इसके बाद भाई को थाना हरगांव पुलिस को सौंप दिया। 17 अगस्त को पुलिस के छोड़े जाने पर भाई रविवार की शाम गांधीनगर स्थित मकान पर पहुंचा, जहां ताला बंद होने पर वह हाथीपुर स्थित मकान पर मौजूद अपनी मां से मकान की चाभी ली और गांधीनगर चला गया। अवनीश मिश्रा का कहना है कि जब रवि घर आया तो उसके कपड़े फटे थे। वह काफी टेंशन में था। चाभी लेकर जाने के बाद रवि ने ससुराल वालों की पिटाई और पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर घर के अंदर छत के जाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां मकान पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पति की मौत की सूचना पर मायके से पत्नी अपने परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पत्नी का आरोप है कि सास दहेज में बाकी रह गए 80 हजार रुपये और 15 क्विंटल गल्ला छमाही देने की मांग उससे और उसके पति से करती थीं। 15 अगस्त को सास-ससुर और देवर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिस पर वह मायके चली गई थी। शाम को पति भी उसके मायके आया था और गालीगलौज की थी। उन्होंने बताया कि हरगांव थाने पर पति-सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तीनों लोगों पर पति की हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है।