फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man killed with sharp weapons

धारदार हथियार से युवक की हत्या

Fri, 22 Jan 2016 06:59 PM IST
मितौली।
मितौली। Updated Fri, 22 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Young man killed with sharp weapons
थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में कुछ लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव गांव के संपर्क मार्ग पर डाल दिया। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के एक दोस्त सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मितौली के ग्राम खमारिया निवासी जियालाल का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र का शव शुक्रवार को सुबह कस्ता-खमारिया मार्ग पर मंदिर के पास रास्ते के बीचोंबीच पड़ा मिला। महेंद्र के चेहरे पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। महेंद्र के चाचा हरद्वारी ने बताया कि महेंद्र ने अपने हिस्से की जमीन उसके हाथ 20 हजार रुपये में बेची थी। हरद्वारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को लगभग 3.00 बजे क्षेत्र के ग्राम डहर निवासी लाखन एक अन्य व्यक्ति के साथ महेंद्र को बुलाने आया था। वह उसी के साथ चला गया था रुपये भी महेंद्र के पास थे। हरद्वारी ने पुलिस को बताया है कि लाखन और महेंद्र आपस में दोस्त थे लाखन भट्ठे पर ठेकेदारी करता था महेंद्र भी उसी के साथ काम करता था। दोनों में अक्सर रुपयों का लेनदेन हुआ करता था। शाम को महेंद्र घर नहीं लौटा तो सुबह उसका शव खमरिया-कस्ता लिंक मार्ग पर मंदिर के पास मिला। हरद्वारी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम डहर निवासी लाखन और उत्तम उर्फ खजुरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गहरे दोस्त थे लाखन और महेंद्र
सूत्रों के अनुसार मृतक महेंद्र और आरोपी लाखन आपस में गहरे दोस्त थे। लगभग दो माह पूर्व मृतक का पत्नी से पारिवारिक विवाद होने के कारण वह अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। वर्तमान समय में महेंद्र गांव के ही जगदीश के यहां रह रहा था। लाखन और महेंद्र दोनों जमूरा निवासी राम कुमार शुक्ला के भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed