फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man accused of molestation

युवक पर छेड़खानी का आरोप

Mon, 15 Feb 2016 07:08 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Mon, 15 Feb 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
Young man accused of molestation
चौकी क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा है। साथ ही यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां को पीटा। तहरीर लेकर चौकी गए छात्रा के पिता और आरोपी के पिता को पुलिस ने चौकी में बैठा लिया। पुलिस के मुताबिक यह झगड़े का मामला है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कस्बे के एक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। सुबह करीब 7.30  बजे रास्ते में एक युवक ने उस पर पहले तो अश्लील फब्तियां कसीं फिर उसकी पुत्री के विरोध जताने पर उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर युवक भाग गया। छात्रा स्कूल न जाकर घर आई और घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने आग बबूला होते हुए घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां को भी पीटा। घरवालों का कहना है कि तहरीर लेकर पीड़िता के पिता चौकी गए तो उनको भी वहीं बैठा लिया गया। इस बाबत चौकी इंचार्ज रिषीदेव ने बताया कि मामला झगड़े का है। इसलिए छात्रा के पिता के साथ आरोपी के पिता को चौकी में बैठाया था कि सुलह समझौता कर लें नहीं तो दोनो का चालान भेजे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed