फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women suspected of In case of death

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women suspected of In case of death
शहर के मोहल्ला राजगढ़ में एक महिला की उसके घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह किराएदार को पहले इसकी जानकारी हुई, तो सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मृतका के घर से साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी (45) काफी समय से अकेले रहती हैं, इनके पति अरुण कुमार अवस्थी की सन’ 2002 में मौत हो चुकी है। जबकि उनकी एकलौती पुत्री 20 वर्षीय क्षमा अवस्थी कानपुर में रहकर पढ़ाई करती है। उन्होंने अपने मकान के ऊपर वाले हिस्से को किराए पर दे रखा था, जिसमें दो किराएदार रहते हैैं। मंगलवार की सुबह अमिता काफी देर तक नहीं जगीं, तो किराएदार रजनी गुप्ता ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठी, तो आशंका के मद्देनजर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बेडरूम का गहनता से निरीक्षण किया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं दिखी। शव बेड पर पड़ा था। शरीर पर जाहिरा चोटों के निशान नहीं पाए गए। लिहाजा कोतवाल नेमचंद गंगवार ने फोरेसिंक टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट आदि साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया। महिला की मौत की सूचना उनकी पुत्री क्षमा को सुबह ही दे दी गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस दौरान मृतका के रिश्तेदार गोला क्षेत्र के गांव हफीजपुर निवासी आशू त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, उन्होंने बताया कि मौत की खबर सुबह ही मिली थी।
विज्ञापन

बेटी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
मृतका की बेटी क्षमा अवस्थी अपराह्न करीब तीन बजे कानपुर से लखीमपुर पहुंचीं। क्षमा ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की मांग करते हुए शव को उनकी सुपुर्दगी में देने की मांग की है। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि बेटी अपनी मां का अंतिम संस्कार खुद करना चाहती है। उसे आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed