फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's body hangs in the room

कमरे में लटकता मिला महिला का शव       

Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो         धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो         धौरहरा खीरी। Updated Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body hangs in the room
Demo pic - फोटो : google
गांव सिसैया की घटना, शरीर पर मिले चोटों के निशान 
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया पीटकर मार डालने का आरोप      

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी युवक की पत्नी का शव वृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर बने कमरे में कुंडे से लटकता मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण मायके वालों ने पिटाई कर मार डालने और शव को कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा नेे पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।      

बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव गुलरिया जगतापुर निवासी उमर खां ने बताया कि उसकी भतीजी जैनफ(35) की शादी कई साल पहले गांव सिसैया निवासी कल्लन के साथ हुई थी। पति भतीजी को काफी मारता-पीटता था। ईद पर जैनफ मायके आना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे नहीं आने दिया। इसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच तकरार बढ़ गई थी। इससे नाराज पति ने रात में उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मौका पाकर भतीजी शिकायत करने कोतवाली जा रही थी। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह टेगनहा पुल के पास से भतीजी को पकड़ ले गया और शाम को पीट-पीटकर भतीजी को मार डाला। बाद में आत्महत्या दर्शाने के लिए घर के बाहर बने कमरे की छत में लगे कुंडे से उसी के दुपट्टे के सहारे शव लटका दिया और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की शव लटक रहा था। ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा ने पति के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि शव पर चोटों के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट। पीएम को भेजा जा रहा है चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed