{"_id":"fcaab38a9482cf07bbcd83f0145dc670","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
फरधान
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी।
थाना क्षेत्र के ढसरापुर गांव निवासी मेंहदी की 40 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी बुधवार को ढसरापुर चौराहे पर दवा लेने आयी थी। वह दवा लेकर गांव पैदल ही वापस जा रही थी तभी गोला की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पाकर सीओ सिटी एमपी सिंह और एसओ फरधान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।