फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman died under suspicious condition, probe continue

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 18 Jul 2017 06:41 PM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 18 Jul 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
woman died under suspicious condition, probe continue
woman died under suspicious condition, probe continue - फोटो : woman died under suspicious condition, probe continue
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव विजवारिया निवासी 23 वर्षीय सूंगा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव रामनगरी मकसोहा निवासी बहोरीलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री सूंगा देवी की शादी साल भर पहले थाना हैदराबाद के गांव बिजवारिया निवासी अंगेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत पुत्री ने मायके में की तो ससुराली पक्ष के लोगों को समझाया गया, लेकिन नहीं माने। आरोप है कि सोमवार की रात उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे जिला अस्पताल लाया, यहां उसकी मौत हो गई। पति ने उन्हें कॉल कर पुत्री के बीमार होने और उसे जिला अस्पताल में लाने की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे जब वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो पुत्री का शव फर्श पर पड़ा था। पति और ससुराल के लोग गायब थे। उन्होंने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed